औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: दाउदनगर भाकपा माले की नगर कमेटी की बैठक रविवार को लखन मोड़ स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में नगर सचिव सह निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव मुनारिक राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसमें दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल समेत शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समस्याओं पर चर्चा माले नेताओं ने अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही पर चिंता जताई। इसके अलावा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिंग रोड के निर्माण में कथित अनियमितता, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली, सम्राट भवन के निर्माण की गुणवत्ता, प्रतिनिधिमंडल पर हमला करवाने के आरोप सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। बैठक में गुलजारपुर और रामनगर पू...