Aurangabad News: अवैध कोयला लदे चार ट्रकों के साथ चार चालक गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- Aurangabad News: औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनन सामग्रियों के गैर-कानूनी परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया गया तथा चार चालकों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध करीब 48 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष के नेतृत्व में बारुण थाना अंतर्गत एनएच-19 पर वाहन जांच के दौरान अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया गया तथा दोनों के चालकों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार चालकों की पहचान गिरफ्तार चालकों की पहचान झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत नगड़ा, बालूमाथ निवासी अनिल कुमार यादव एवं हेमपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.