Aurangabad News: अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन को लेकर बैठक
औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबााद के नवाडीह स्थित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के संचालन को लेकर गुरुवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिलाषा शर्मा ने की। इसमें छात्रावास के नियमित संचालन, नामांकन प्रक्रिया सहित विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि छात्रावास का संचालन निर्धारित मानकों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। नामांकन समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने को कहा। छात्रावास के सुचारु संचालन से जुड़े प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.