Aurangabad News: अभियान में 457.8 लीटर शराब जब्त, कई वाहन भी पकड़े
औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- कुटुंबा और रिसियप में पुलिस की कार्रवाई Aurangabad News: कुटुंबा और रिसियप थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, सात आरोपित गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध किशोर पकड़ा गया अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा और रिसियप थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 457.8 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को भी पकड़ा गया। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेम्पो और चार मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टेम्पो और दो मोटरसाइकिलों से 287.7 लीटर देसी शराब बरामद की। इस मामले में इब्राहिमपुर गांव निवासी अमित कुमार और श्रवण कुमार तथा पिपरी गांव निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ एक विधि विरुद्ध किशोर को भी पकड़ा गया। ओरडीह बिगहा गांव की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.