Aurangabad News: अनुमंडलीय अस्पताल के औचक निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर, पेज 5 लीड
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर के एसडीओ अमित राजन ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर का औचक निरीक्षण किया। करीब 11:45 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ओपीडी में चिकित्सक की अनुपस्थिति और एक्स-रे मशीन खराब मिलने पर एसडीओ ने नाराजगी जताई और प्रभारी उपाधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में डॉ. नम्रता प्रिया, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. इरफानुजोहा एवं डॉ. शान्ता कुमारी की ड्यूटी निर्धारित थी। इनमें डॉ. इरफानुजोहा अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रोस्टर के अनुसार उनकी ड्यूटी 18, 20 और 21 अगस्त को भी थी, लेकिन उपस्थिति पंजी में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं थी। एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.