औरंगाबाद, सितम्बर 8 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। अनुमंडल अग्निशामालय, दाउदनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। लोगों के बीच पंपलेट का वितरण भी किया गया। अग्निशमन टीम ने अंछा स्थित किराना दुकान, पेट्रोल पंप, लकड़ी दुकान एवं खाद दुकान के अलावा प्रमोद चौक स्थित पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल किया। टीम ने संबंधित दुकानदारों एवं कर्मियों को आग से बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। अभियान के दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने और सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाने के उपायों के प्...