Aurangabad News: अंबा में एएसआई को दी गई भावभीनी विदाई
औरंगाबाद, अगस्त 23 -- Aurangabad News: अंबा थाना में पदस्थापित एएसआई प्रितेश कुमार का तबादला खगड़िया हो गया है। उनके सम्मान में श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति एवं ब्रह्मर्षी विकास एवं जन कल्याण मंच की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग के साथ आम लोगों से बेहतर समन्वय बनाए रखा। उनके व्यवहार और कार्यशैली की लोगों ने सराहना की। समारोह में राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, अजीत पांडेय, सुधीर सिंह, डब्लू सिंह, राजा कुमार, दीपक कुमार, पारस कुमार, पंकज कुमार, सुमित सुमन, देवनारायण प्रसाद, शंभू चौधरी, गौतम सर, रॉकी यादव, सोनू सत्य, विकास सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र मेहता, मंजीत यादव, चंदन तिवारी, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.