Aurangabad News: अंबा-नवीनगर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन मुश्किल
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: अंबा बाजार से गुजरने वाली अंबा-नवीनगर रोड बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। पानी के नीचे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पैदल यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर दिन भर वाहनों का सघन परिचालन होता है। गड्ढों में पानी जमा रहने से चालक सुरक्षित रास्ता तलाशते नजर आते हैं। अचानक पहिया गड्ढे में चले जाने से वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों के गुजरने पर गड्ढों का पानी राहगीरों पर पड़ता है। इससे उनके कपड़े और सामान खराब हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.