औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: औरैया में 75 वर्षीय शख्स से सगाई के वीडियो से चर्चा में आई 30 वर्षीय महिला बैकफुट पर आ गई है। पति के लौट आने का दावा करते हुए उसने बुजुर्ग से शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि सगाई का वीडियो देखने के बाद पति घर लौट आए और अब वह उन्हीं के साथ रहेगी। पति के साथ एक-दूसरे को माला पहनाने का वीडियो भी सामने आया है। उधर, बुजुर्ग और उनकी बेटी ने महिला पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सगाई का वीडियो नाटक था। सहार के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना की सगाई का वीडियो 14 अक्तूबर को वायरल हुआ था। इसमें सगाई के साथ हल्दी की रस्म भी दिखाई गई थी। रामसुघर की बेटी राधा ने तब जल्द दोनों की शादी होने की बात कही थी। अब रीना ने नया वीडियो जारी कर बुजुर्ग से शादी करने से ही इनकार कर दिया। ...