औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। करीब 60 घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह निकली धूप ने लोगों को राहत दी। कई दिनों बाद मौसम खुलने से वातावरण खुशगवार हुआ और बाजारों से लेकर सड़कों तक चहल-पहल बढ़ी। हालांकि बारिश थमने के बाद जलभराव, कीचड़, क्षतिग्रस्त सड़कें, बिजली संकट और बर्बाद फसलों की तस्वीर सामने आई। जगह-जगह जमा गंदे पानी से मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 60 घंटे बाद निकली धूप, बाजार बनीं सड़कों पर लौट आई रौनकबारिश का प्रभाव गुरुवार रात शुरू हुई बारिश रविवार तक लगातार जारी रही। कभी तेज तो कभी रुक-रुककर हुई बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को आसमान साफ होने और धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से घरों में फंसे लो...