औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: विकासखंड भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय बैसुन्धरा में मंगलवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बच्चों की कम संख्या पर नाराजगी जताई। विद्यालय में तीन शिक्षक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं, जबकि 49 विद्यार्थी पंजीकृत बताए गए। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को छात्र नामांकन बढ़ाने के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

पंजिकाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी ने विद्यालय कार्यालय में रखी विभिन्न पंजिकाओं को देखा। उन्होंने पंजिकाओं को व्यवस्थित रखने और पत्र व्यवहार पंजिका में कार्य का पूरा विवरण दर्ज करने के साथ समय का भी उल्लेख करने को कहा। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी इसके बाद जिलाधिकारी विकासखंड संसाधन केंद्र एवं खंड...