औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: लगातार हो रही बारिश के बीच अजीतमल क्षेत्र के अनन्तराम ग्रामीण फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पेयजल संकट गहरा गया है, घरों में अंधेरा पसरा है और दैनिक कार्यों से लेकर पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था तक ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। लंबे समय से बिजली बहाल न होने पर लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार अजीतमल विद्युत उपकेंद्र से संचालित अनन्तराम ग्रामीण फीडर के माध्यम से अमावता, मौहारी, प्रतापपुर, सहबाजपुर, तुमरिहा, फूलपुर, भोरेपुर, पचदेवरा सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दस घंटे बाधित रही चमरहां फीडर की बिजली आपूर्ति लगात...