Auraiya News: 48 घंटे से अंधेरे में डूबे 450 परिवार, ट्रांसफार्मर न बदलने पर बढ़ा आक्रोश
औरैया, जुलाई 28 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। कस्बा बेला में ट्रांसफार्मर जलने के बाद पिछले 48 घंटे से करीब 450 परिवार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। रविवार शाम कस्बा बेला का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था। इसके बाद से बिधूना रोड, तिर्वा रोड, बस्ती रोड और परसेपुरवा गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। विद्युत विभाग ने तिर्वा रोड पर क्षतिग्रस्त एलटी लाइन हटाकर नई लाइन तो लगा दी, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इस कार्य के दौरान सोमवार को पूरे बेला गांव की बिजली करीब आठ घंटे तक बाधित रही। लगातार बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और उमस के कारण छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.