औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरयाबा के मजरा सूनी खेड़ा में अधूरा सड़क निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। सूनी खेड़ा से पुरवा धनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिए जाने से सड़क का बड़ा हिस्सा जलभराव और कीचड़ से भर गया है। बरसात के बीच यह मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं कराया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर करीब 330 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने केवल लगभग 110 मीटर सड़क बनाकर काम बंद कर दिया। शेष करीब 220 मीटर हिस्से में पानी भरा रहने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। गांव के लोगों का कहना है कि बारिश के बाद हालात औ...