औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: कुदरकोट। पुलिस ने वैवा चौराहा मार्ग से एक युवक को 30 पौवे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम उपनिरीक्षक राममगन सिंह ने टीम के साथ गश्त के दौरान वैवा रोड पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेश जाटव निवासी बुझवा बताया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...