औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: जिले में एक नवंबर से 28 केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए अब तक 405 किसानों ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार को ककोर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम बृजेश कुमार ने कहा कि किसानों का धान बेवजह खारिज न किया जाए। खरीद में बिचौलियों की भूमिका मिलने या किसानों को परेशान करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधक और केंद्र प्रभारी शामिल हुए। केंद्र प्रभारियों को ऑनलाइन खरीद, उपकरणों के इस्तेमाल और खरीद का रिकॉर्ड रखने की जानकारी दी गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने खरीद प्रक्रिया से जुड़े निर्देश समझाए। धान के साथ बाजरा और मक्का की खरीद की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने केंद्र प्रभारियों से समय पर केंद्र पहुंचने और किसानों से संपर्क कर पंज...