Auraiya News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अछल्दा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर उसके घर के सामने से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट में वांछित रॉकी उर्फ राक्सी दोहरे निवासी विलावा, थाना अजीतमल को रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना ऐरवाकटरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी का नाम पूर्व में गौवध अधिनियम ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.