औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार सुबह बढ़ुआ बंबा के पास घेराबंदी कर लक्ष्मण का पुरवा निवासी रमेश चंद्र पुत्र पूरन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ फफूंद थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...