औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। विजयपुर मौजा नगला पाठक में 25 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का सब्र रविवार को जवाब दे गया। महिलाओं, किसानों और पशुपालकों समेत करीब एक सैकड़ा ग्रामीण चपटा विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले करीब एक वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पिछले 25 दिनों से बिजली पूरी तरह गायब है। बिजली न होने से घरों में फ्रिज, कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बेकार हो गए हैं। मोबाइल चार्ज करने तक के लिए लोगों को ...