Auraiya News: 25 जुलाई को महिला जनसुनवाई, पीड़िताओं की समस्याएं सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या
औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता 25 जुलाई को औरैया आएंगी। उनके नेतृत्व में विकास भवन सभागार, ककोर में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने बताया कि जनसुनवाई का आयोजन 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में होगा। इसमें राज्य महिला आयोग की सदस्या महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। यह भी पढ़ें- मेरठ: 22 जुलाई को राज्य महिला आयोग की होगी जनसुनवाई बैठक में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.