Auraiya News: 22 से 29 अक्तूबर तक बंद रहेगी कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग
औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से सटी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे क्रॉसिंग 22 से 29 अक्तूबर तक बंद रहेगी। डीएफसी ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण आठ दिन तक क्रॉसिंग से चौबीस घंटे वाहनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। इससे औरैया समेत कई जिलों की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ेगी। कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग औरैया के साथ रसूलाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। क्रॉसिंग बंद होने से वाहन चालकों को परजनी और बिझाई होकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ेगा।वैकल्पिक मार्ग अपनाने पर वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब पांच कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.