Auraiya News: 22 साल से बदहाल संपर्क मार्ग बनवाने को डिप्टी सीएम से मिले भाजपा नेता
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: करीब 22 साल से बदहाल ढिकियापुर-घसा पुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदेश कुमार उर्फ बीनू पंडित ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र सौंपकर लोक निर्माण विभाग को सड़क बनवाने के निर्देश देने की मांग की। भाजपा नेता ने बताया कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र के सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौगवां के मजरा घसा पुरवा को कंचौसी कस्बे से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है। इस मार्ग से कंचौसी और दिबियापुर से जुड़े करीब दस गांवों के लोग आवागमन करते हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.