Auraiya News: 21 अक्तूबर को होगी सैनिक बंधु की बैठक
औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 21 अक्तूबर को सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि बैठक शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.