औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: एरवाकटरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ किशनी-ऐरवा कटरा रोड पर संदीप गुप्ता के बालू डंप के पास घेराबंदी की। इस दौरान उमरैन कस्बा निवासी प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...