Auraiya News: 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: घर से बिना बताए निकला 17 वर्षीय किशोर चार दिन बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र आशीष चंद्र छह जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे बिना किसी को बताए घर से चला गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, आशीष का रंग गेहुआं, कद करीब पांच फीट सात इंच है। वह घर से निकलते समय नीली जींस, सफेद शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए था। उसके पास मोबाइल फोन भी था। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.