Auraiya News: 17 घंटे से बिजली गुल, फफूंद समेत डेढ़ सौ गांवों में संकट
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: असेनी विद्युत स्टेशन से केशमपुर उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में खराबी से फफूंद कस्बे समेत करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 17 घंटे तक ठप रही। दिबियापुर और केहिंजरी के बीच रेलवे की भूमिगत केबल का बॉक्स खराब होने से गुरुवार रात करीब एक बजे आपूर्ति बंद हुई। शुक्रवार शाम छह बजे तक बिजली नहीं आने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। गांवों में नलकूप नहीं चलने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। केशमपुर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से फफूंद कस्बे के साथ चार अन्य फीडरों के जरिए करीब डेढ़ सौ गांवों को बिजली मिलती है। गुरुवार रात लाइन में खराबी आने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। रात में फाल्ट का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों को भूमिगत केबल का बॉक्स खराब मिला। इसके बाद मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.