औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: रामगंगा नहर के गहरे पानी के ऊपर जर्जर पुल और दोनों तरफ सुरक्षा के नाम पर खुला किनारा। इसी खतरे के बीच से प्रतिदिन हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चों के वाहन गुजर रहे हैं। बेला थाना क्षेत्र के अनेशों गांव के पास रामगंगा नहर पर बना पुल करीब 15 वर्षों से बड़ी मरम्मत की बाट जोह रहा है। पुल की सुरक्षा बाउंड्री न होने से यहां कई हादसे हो चुके हैं। पिछले वर्ष साइकिल समेत नहर में गिरे एक ग्रामीण की जान चली गई थी, जबकि करीब छह महीने पहले साइकिल से गिरीं दो स्कूली छात्राओं को ग्रामीणों ने नहर से निकालकर बचाया था। इसके बावजूद पुल की सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी है। अनेशों गांव के पास रामगंगा नहर पर बना यह पुल क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की आवाजाही का प्रमुख साधन है। अनेशों के साथ जमालपुर, कुंवरपुर, लिधौरा, डभारी और पाल...