औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: रामगंगा नहर पर अनेशों गांव के पास बना पुल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। पुल के दोनों ओर सुरक्षा बाउंड्री नहीं होने से यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष एक ग्रामीण की साइकिल समेत नहर में गिरने से मौत हो गई थी, जबकि करीब छह माह पहले दो स्कूली छात्राएं भी साइकिल समेत नहर में जा गिरी थीं। मौके पर मौजूद तैराक ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया था। कई गांवों को जोड़ने वाले इस पुल से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। बेला थाना क्षेत्र में अनेशों गांव के पास रामगंगा नहर पर बना यह पुल अनेशों, जमालपुर, कुंवरपुर, लिधौरा, डभारी और पालनगर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बने करीब 15 वर्ष हो चुक...