औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। नगर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दस प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। शनिवार को हुई नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष राघव मिश्रा ने 15 दिन के अंदर काम पूरा कराने की बात कही। बैठक में जलनिकासी, सड़क और गलियों के निर्माण के साथ नहर बाजार व थाना तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने की मांग भी सभासदों ने रखी।

बैठक में हाईमास्ट लाइटों का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि नहर पुल और ककराही पुलिया समेत नगर के दस प्रमुख स्थानों को हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। अगले 15 दिनों में इन स्थानों पर लाइटें लगाने का काम पूरा कराने की तैयारी है।

जलनिकासी और सड़क निर्माण की मांग सभासदों ने लोहिया नगर, बेला रोड और गुंजन टॉकीज रोड पर निर्माणा...