औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: फफूंद चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा का 14 हजार रुपये का चालान होने का मैसेज मिलने पर चालक भड़क गया। वापस चौराहे पर पहुंचा चालक विरोध जताते हुए सड़क पर लेट गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे थाना प्रभारी ने चालक को समझाकर सड़क से उठाया और यातायात सामान्य कराया। थाने के पीछे रहने वाला अंकित शुक्रवार को अपनी पत्नी मीना देवी की दवा लेने ई-रिक्शा से जा रहा था। फफूंद चौराहे के पास यातायात पुलिसकर्मी ने उसके ई-रिक्शा का चालान किया। वहां से आगे निकलने के बाद अंकित के मोबाइल पर 14 हजार रुपये के चालान का मैसेज पहुंचा। इतनी बड़ी रकम का चालान देखकर वह वापस फफूंद चौराहे पर पहुंच गया। चालक ने चालान का विरोध करते हुए सड़क पर लेटकर हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह ई-रि...