औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग स्थित छैरी पुलिया बंबा के पास रविवार देर शाम करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेतों और आबादी के निकट अजगर दिखने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही अजगर पास की घनी झाड़ियों में ओझल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे सड़क किनारे एक विशाल अजगर रेंगता दिखाई दिया। कुछ देर तक वह सड़क के पास ही रहा, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर झाड़ियों में चला गया, जिससे उसका पता नहीं चल सका। घटना के बाद आसपास के गांवों के...