औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 'हमारी तलैया योजना' के तहत चयनित सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण 30 जुलाई तक हर हाल में पूरा कराया जाए। तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 28 जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां भी समय से पूरी करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी और जलभराव की समस्या क...