औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। आपसी मतभेद और घरेलू कलह के कारण अलग रह रहे आठ दंपती रविवार को पुलिस की पहल पर फिर साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाने में आयोजित 'प्रोजेक्ट नई किरण' में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सदस्यों ने समझा-बुझाकर उनके बीच समझौता कराया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ऐसे आठ परिवारों के मामले सुने गए, जिनमें पति-पत्नी वैचारिक मतभेद के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार नहीं थे और परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। परियोजना के सदस्यों ने दंपतियों और उनके परिजनों से अलग-अलग बातचीत कर विवाद की वजह समझी। इसके बाद आपसी संवाद और समन्वय से मतभेद दूर कराए गए। समझौते के बाद सभी आठ दंपतियों ने पुराने विव...