Auraiya News: 'डिप्टी सीएमओ' लिखी कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, पैर टूटा
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: कस्बे के बस्ती मार्ग स्थित बाजार में मंगलवार सुबह 'डिप्टी सीएमओ' लिखी नीली कार ने पैदल जा रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर टूट गया। चालक घायल को अपनी कार से बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के बाद वाहन लेकर चला गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कार एक सीएचसी अधीक्षक की होने की चर्चा के बीच सीएमओ डॉ. संत कुमार ने स्पष्ट किया कि उनके यहां इस तरह की कोई गाड़ी संबद्ध नहीं है। उन्होंने कार पर 'डिप्टी सीएमओ' लिखे होने की पुलिस से जांच कराने की बात कही है। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी रामआसरे पुत्र परशुराम मंगलवार सुबह बकरी खरीदने बेला बाजार आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बस्ती मार्ग स्थित बाजार में पैदल जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.