Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कोतवाली परिसर में 150 पौधे रोपे
औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंगलवार को अजीतमल कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में करीब 150 पौधे लगाए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखा जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.