औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जिले की बैंकिंग व्यवस्था प्रभावित रही। बैंक शाखाओं में कामकाज ठप होने से करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया। शहर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुई एक दिवसीय हड़ताल का असर सुबह से ही दिखाई दिया। बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहने से लेनदेन के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Gonda News: बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का लेनदन ठप नकद जमा और निकासी के साथ चेक क्लीयरेंस सहित...