Auraiya News: होटल में छापेमारी, मानक पूरे न मिलने पर लगवाया ताला
औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। कस्बे में रविवार को प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर सुरक्षा समेत अन्य निर्धारित मानकों की जांच की। जांच के दौरान मानक पूरे नहीं मिलने पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल को बंद कराकर ताला लगवा दिया। संयुक्त टीम की कार्रवाई से कस्बे के होटल संचालकों में खलबली मची रही। एसडीएम कमल कुमार सिंह, सीओ पुनीत मिश्रा और सीएफओ तेजवीर सिंह की मौजूदगी में रविवार को टीम ने होटल की व्यवस्थाएं खंगालीं। अग्निशमन उपकरणों और आग से बचाव के इंतजामों के साथ अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई। जांच में निर्धारित मानक पूरे नहीं मिलने पर अधिकारियों ने होटल का संचालन बंद करा दिया और ताला लगवा दिया। अधिकारियों ने संचालक को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी। कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.