Auraiya News: हैंडपंप तोड़कर प्रतीक्षालय में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। बिधूना मार्ग पर सिरयावा मोड़ के सामने शुक्रवार रात एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगा सरकारी हैंडपंप तोड़ते हुए यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। टक्कर से प्रतीक्षालय का एक खंभा और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हैंडपंप टूटने से आसपास के लोगों और राहगीरों के लिए पानी की परेशानी खड़ी हो गई।
बस की टक्कर से प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त शुक्रवार रात करीब दस बजे बस सिरयावा मोड़ के सामने पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रतीक्षालय की ओर चली गई। बस पहले सरकारी हैंडपंप से टकराई और उसे तोड़ते हुए प्रतीक्षालय में जा घुसी। टक्कर से प्रतीक्षालय को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, बस अनियंत्रित होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.