औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के हीरामन पुरवा गांव में माता कामाख्या देवी और माता चामुंडा देवी धर्म जागरण समिति की ओर से पांचवीं बार माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजन और आरती की जा रही है। माता के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को जय मां दुर्गा देवी मूर्ति स्थापना समिति सहार के सदस्यों ने हीरामन पुरवा पहुंचकर माता रानी का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। सायंकालीन आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाष्टमी और महानवमी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। नवमी पर माता का जागरण आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं में समिति के सदस्य ज...