Auraiya News: हिन्दुस्तान फालोअप
औरैया, सितम्बर 6 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर धर्मपुर गांव के सामने मंगलवार शाम बाइक और साइकिल की भिड़ंत में घायल बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार की उसी दिन मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार का कानपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया।नवादा मामरेजपुर निवासी 50 वर्षीय रामवीर यादव मंगलवार शाम साइकिल से गांव लौट रहे थे। धर्मपुर गांव के सामने उनकी साइकिल की अपाचे बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में रामवीर और बाइक सवार अकबरपुर डांडा निवासी 24 वर्षीय सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.