Auraiya News: हिन्दुस्तान की खबर का असर
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन आखिरकार शनिवार को ठीक कर दी गई। प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तकनीकी खराबी दूर कर मशीन को दोबारा चालू करा दिया। इसके साथ ही अस्पताल में एक्स-रे जांच का कार्य फिर से शुरू हो गया। एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण प्रतिदिन आने वाले मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था। कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट रहे थे। मामले के सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन की मरम्मत कराई。
एक्स-रे मशीन की मरम्मत शनिवार को मशीन चालू होने के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों के एक्स-रे किए गए। मरीजों और उनके परिजनों ने राहत जताते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.