औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की तैयारियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार 100 शैय्या चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, उपकरणों और इलाज की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। चिकित्सकों से संभावित मरीजों के उपचार और निगरानी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संक्रमण का कोई मामला सामने आने पर मरीज को समय से इलाज मिले और किसी स्तर पर लापरवाही न हो। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ दवाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता देखी। चिकित्सकीय स्टाफ और संक्रमण से बचाव के इंतजाम की जानकारी ली। साफ-सफाई की स्थिति भी जांची। उन्होंने स्वाइन फ्लू के संभावित मामलों को देखते हुए स्वास्थ...