Auraiya News: हालेपुर हत्याकांड में मां-बेटा गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। हालेपुर गांव में 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों रिश्ते में मुख्य आरोपी की मां और भाई हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अटसू क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी सुमित नारायण की चार सितंबर को खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में अजीतमल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मुख्य आरोपी रितिक कुमार सिंह उर्फ दीप पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी की मां गीता देवी उर्फ गुड्डी और भाई आनंद कुमार उर्फ भूरे के नाम सामने आए थे। रविवार को पुलिस ने दोनों को अमिलिया ओवरब्रिज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.