Auraiya News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, 11 लाख के नुकसान का अनुमान
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: ककोर, संवाददाता। पीपरपुर गांव में देर रात हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। सुबह दुकान से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने करीब 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीपरपुर निवासी प्रवेश कुमार गांव में कान्हा इंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शाम को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान में आग लग गई। सुबह ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा तो उन्हें जानकारी दी। वह तत्काल दुकान पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। प्रवेश कुमार के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.