Auraiya News: हादसे में मां-बेटा घायल, वृद्धा सैफई रेफर
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: छछुंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है। अटसू निवासी मनोज कुमार बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मां कस्तूरी देवी के साथ बाइक से कुदरकोट जा रहे थे। छछुंद गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गुजरते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने कस्तूरी देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया। मनोज का सीएचसी में इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.