Auraiya News: हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, दुकानों पर धधक रहे घरेलू सिलेंडर
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: मुरादगंज के एक प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो युवकों की मौत और छह लोगों के झुलसने के बावजूद जिम्मेदार नहीं चेते। शहर समेत जिले के बाजारों में चाय की कैंटीन, हलवाई की दुकानों और होटलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग बेधड़क जारी रहा। प्रशासन और पूर्ति विभाग की नियमित जांच नहीं होने से दुकानदारों के साथ सिलेंडर की आपूर्ति करने वालों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर कस्बों तक कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर से चूल्हे जलते दिखाई दिए। नियमानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर वाणिज्यिक सिलेंडर का प्रयोग किया जाना चाहिए, लेकिन अधिक कीमत से बचने के लिए दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यस्त बाजारों में ज्वलनशील वस्तुओं और भीड़ के बीच सिलेंडरों का उपयोग बड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.