औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत घसारा में गुरुवार को पंचायत भवन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पंचायत कर्मचारियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। बच्चों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह रहा। रास्ते में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में राजकीय बीज गोदाम प्रभारी अरविंद कुमार, बीटीएम सुनील कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार, जनपदीय सलाहकार विवेक मोहन द्विवेदी, तकनीकी सहायक राजीव कुमार, जीआरएस पवन कुमार सिंह, पंचायत सहायक लक्ष्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हृदेश कुमार, सहा...