Auraiya News: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर दो सगी बहनें गंभीर रूप से झुलसीं
औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम घर की छत पर खेल रही दो सगी बहनें हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को लाइन से अलग कर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है। भितरा गांव निवासी सुशील कुमार की पुत्रियां अनाया और गौरी बुधवार देर शाम घर की छत के छज्जे के पास खेल रही थीं। इसी दौरान छज्जे के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें विद्युत लाइन से अलग किया और तत्काल जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.