Auraiya News: हाई वोल्टेज लाइन का तार घर पर गिरा, खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे
औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: विकासखंड के ग्राम हैदरपुर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी मनगुलाल कुशवाह के मकान के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर घर की बिजली केबल पर गिर गया। उस समय घर के भीतर बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई भी उसकी चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। तार टूटकर गिरते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र चपटा को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। समय रहते सप्लाई बंद होने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद खुराना ने बताया कि हैदरपुर गांव की विद्युत लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। पूर्व में भी कई बार तार टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों की जान हमेशा जोखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.