Auraiya News: हाईवे किनारे धान की ढेरियां, हर पल हादसे का खतरा
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: कुदरकोट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आढ़तियों की ओर से लगाई जा रहीं धान की ढेरियां हादसे को न्योता दे रही हैं। सड़क की पटरी तक धान रखे जाने के साथ ही किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन दिनभर खड़े रहते हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिलती है। पूर्व में इसी स्थान पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद भी जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। धान खरीद के दौरान सुबह से ही किसान अपनी उपज लेकर पहुंचने लगते हैं। आढ़ती धान की ढेरियां हाईवे के बिल्कुल किनारे तक लगवा देते हैं। इसके बाद शाम के समय तौल शुरू होती है और देर शाम तक सड़क किनारे वाहनों एवं लोगों की भीड़ बनी रहती है। तौल पूरी होने के बाद ही हाईवे की पटरी खाली हो पाती है। स्थानीय राम कृपाल, सियाराम आदि का कहना है कि हाईवे पर त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.